{"_id":"5a7f2b9a4f1c1ba32a8b6be9","slug":"181518283674-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर दुकान पर रहेगी सीसी कैमरे की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर दुकान पर रहेगी सीसी कैमरे की नजर
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
होली की तैयारी के साथ ही पूर्णागिरि मेले की तैयारियां भी तेज हो गई है। मेले की नजदीकी के साथ ही प्रशासन व्यवस्थाओं में जुट गया है। शनिवार को एसपी ने मुख्य मंदिर तक निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने मेले के दौरान सुरक्षा के लिए दुकानदारों से दुकानों में सीसी कैमरे लगाने को कहा, जिस पर व्यापारियों ने सहमति जताई है। एसपी ने कहा कि मेले में सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार समूचा मेला क्षेत्र सीसी कैमरे की निगाह में रहेगा।
मां श्री पूर्णागिरि धाम में हर साल होली के अगले दिन से तीन माह का सरकारी मेला शुरू होता है। इस बार मेला तीन मार्च से शुरू हो रहा है। अब मेले का काउंट डाउन शुरू हो गया है। इस बार मौसम बेहतर रहने से मौजूदा समय में भी श्रद्धालुओं की आवक पिछले सालों की तुलना में अधिक हो रही है। मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने भी कवायद तेज कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने शनिवार को धाम क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं दुकानदारों के साथ बैठक कर सुरक्षा को लेकर मंथन किया। एसपी ने कहा कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था महत्वपूर्ण है। इसके लिए मंदिर समिति एवं दुकानदारों को भी पुलिस फोर्स को सहयोग करना होगा।
एसपी ने मेले के टनकपुर पड़ाव क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड, रोडवेज बस स्टेशन, शारदा स्नानघाट, बूम पार्किंग स्थल, बूम स्नानघाट, ठुलीगाड़, भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक सुरक्षा की संभावित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने निरीक्षण के बाद कहा कि सुरक्षा के साथ मेला क्षेत्र में स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा को भी विशेष ध्यान में रखा जाएगा। इसके लिए एसडीआरएफ फोर्स तैनात करने के साथ ही दुकानदारों से दुकानों के आसपास दो-दो पौधे लगाने को कहा गया है। इस बीच मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय ने एसपी को सुरक्षा को लेकर सुझाव एवं बेहतर सुरक्षा इंतजाम का आग्रह किया। बैठक में सीओ आरएस रौतेला, मंदिर समिति सचिव गिरीश पांडेय, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष किशन तिवारी, पूर्व प्रधान मथुरा दत्त पांडेय, महेश पांडेय, सुरेश तिवारी मौजूद थे।