फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सड़क से नहीं जुड़ा बालातड़ी गांव

सड़क से नहीं जुड़ा बालातड़ी गांव

Sat, 06 Jan 2018 11:10 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
सड़क से नहीं जुड़ा बालातड़ी गांव
विज्ञापन

चंपावत। जिले के दूरस्थ रीठासाहिब क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालातड़ी के लोग अभी भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि टाक खंदक से बालातड़ी गांव तक सड़क निर्माण के लिए चार साल पहले सर्वे भी कराया गया। वन अधिनियम के चलते सड़क अभी तक लटकी है। परेशान ग्रामीणों ने सड़क को लेकर दबाव बनाने का निर्णय लिया है।

शनिवार को भिंगराड़ा में हुई बैठक ग्रामीणों ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। चार साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत टाकखंदक से बालातड़ी तक सात किमी सड़क निर्माण के लिए सर्वे किया गया था। तब ग्रामीणों को उम्मीद थी कि जल्दी ही उनका क्षेत्र सड़क सुविधा से जुड़ जाएगा। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना है कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से सड़क के बारे में पूछा जाता है तो उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है। बैठक ग्रामीणों द्वारा सरकार से शीघ्र गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान हरीश भट्ट, वन पंचायत सरपंच हेम भट्ट, बीडीसी सदस्य केशव राम, सुरेश भट्ट, घनश्याम भट्ट, तारा दत्त भट्ट, आनंद भट्ट, रमेश भट्ट, जीवन भट्ट आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed