{"_id":"5a3941c44f1c1bb6678c2fd8","slug":"181513701828-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि का चयन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि का चयन किया
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। जल्द ही बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीकों से कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। अब तक क्षेत्र में भूमि के अभाव में कूड़ा जहां-तहां डंप किया जा रहा था।
अल्मोड़ा से आए भू वैज्ञानिकों की टीम ने क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण को भूमि का चयन कर रिपोर्ट तैयार कर दी है, जिसे शासन को भेजा जाएगा।
रिपोर्ट के आधार पर ही यहां वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण कक्ष, खाद तैयार करने का प्लांट आदि लगाने को सरकार से आर्थिक इमदाद मिलेगी।
बनबसा नगर पंचायत में कूड़ा निस्तारण करने के लिए मंगलवार को अल्मोड़ा से आए भू वैज्ञानिक डॉ. आरसी उपाध्याय ने नगर पंचायत प्रशासन के साथ भूमि का चयन किया।
नगर पंचायत के ईओ जयवीर सिंह राठी ने बताया कि वन विभाग के छीनी कंपार्टमेंट संख्या 13 अ में 10 गुणा 80 मीटर भूमि को कूड़ा निस्तारण के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
डॉ. उपाध्याय ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए वैज्ञानिक तरीका अपनाया जाएगा। जैविक और अजैविक कूड़ा अलग-अलग स्थानों पर एकत्र करने के साथ ही जैविक कूड़े से खाद बनाई जाएगी। इस दौरान नगर पंचायत के जेई वसीम जावेद, लिपिक कैलाश पटवाल आदि थे।