फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   डेढ़ साल से मानदेय के लिए तरस रहे हैं साक्षरता प्रेरक

डेढ़ साल से मानदेय के लिए तरस रहे हैं साक्षरता प्रेरक

Thu, 09 Nov 2017 11:40 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल से मानदेय के लिए तरस रहे हैं साक्षरता प्रेरक
चंपावत। जिले में बंद हो चुके लोक साक्षरता केंद्रों में तैनात साक्षरता प्रेरकों को बीते डेढ़ साल से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। प्रेरकों में रोष व्याप्त है। बृहस्पतिवार को मानेश्वर में हुई बैठक में प्रेरकों ने लंबे समय से मानदेय का भुगतान नहीं होने पर रोष जताया। उनका कहना था कि पिछली सरकार के कार्यकाल में उन्हें समय से मानदेय का भुगतान हो जाता था, लेकिन वर्तमान में कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


पिछली सरकार ने प्रेरकों को मिलने वाले दो हजार रुपये प्रतिमाह के मामूली मानदेय को बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह किया था, लेकिन अभी तक बढ़े हुए मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। प्रेरकों का कहना था कि एक ओर जहां सरकारी कर्मचारियों का वेतन दिन-प्रतिदिन बढ़ाया जा रहा है, वहीं प्रेरकों को अभी भी मामूली मानदेय दिया जा रहा है।
विज्ञापन


समय से भुगतान नहीं होने से प्रेरकों को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में चौड़ाराजपुरा के कंचन जोशी, मझेड़ा के विपिन पचौली, उषा जोशी आदि ने प्रेरकों का मासिक मानदेय बीस हजार रुपये किए जाने, केंद्रीय कर्मचारी घोषित किए जाने और उनका बीमा कराए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed