{"_id":"59e0f9d94f1c1b6f548b7499","slug":"181507916249-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर्व पर सजने लगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर्व पर सजने लगी दुकानें
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। दीपावली पर्व में अभी कुछ दिन शेष हैं। ऐसे में बाहरी क्षेत्रों से आए लोग दुकान सजाने लगे हैं, लेकिन बाजार में अभी तक कोई खास चहल पहल नहीं होने से ये दुकानदार मायूस हैं।
अलीगढ़ से फूल बेचने जिला मुख्यालय पहुंचे व्यापारियों को दीपावली शुरू होने का इंतजार है। कृत्रिम फूल बेचने आए व्यापारी आशिक, मल्ली देवी और पूजा का कहना है कि इस बार बाजार में खास रौनक नहीं है। ये व्यापारी बीते दो सालों से लगातार फूल बेचने चंपावत आ रहे हैं। इनका कहना है कि कृत्रिम फूल बनाने को कच्चा माल दिल्ली से लाते हैं। प्लास्टिक से बने रंग बिरंगे फूलों से सजी दुकान चलाने वाले इन व्यापारियों का कहना है कि वे चार दिन पहले यहां पहुंच गए थे। लेकिन ग्राहकों की कमी से उनके फूल नहीं बिक रहे हैं। इन व्यापारियों को अब दीपावली शुरू होने का इंतजार है।
पुरोहित दिनेश तिवारी ने बताया कि इस बार एकादशी 15 अक्टूबर (रविवार) को है। इसी दिन से लोग अपने घरों को दीपक और बिजली की मालाओं से सजाना शुरू करेंगे। व्यापारी कमल राय और भगवत शरण राय का कहना है कि हाल ही में करवाचौथ का पर्व मनाया गया। जिस वजह से बाजार में ग्राहकों की कमी हो रही है। वे एकादशी पर्व के बाद बाजार में चहल पहल होने की उम्मीद जता रहे हैं।