{"_id":"5c55dcc7bdec2273923c1ad2","slug":"171549130951-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार हासिल कर बनें आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार हासिल कर बनें आत्मनिर्भर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग देहरादून की ओर से दस दिनी उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार और उसके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना से प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार हासिल कर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। संस्थान के निदेशक जनार्दन चिलकोटी ने संस्थान में संचालित किए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। पहले दिन सभी प्रतिभागियों का एक दूसरे से परिचय कराया गया। इसके बाद कैशलैश ट्रांजेक्शन, वित्तीय साक्षरता और इससे संबंधित भीम एप, साइबर क्राइम, इंटरनेट बैंकिंग आदि की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रकाश चंद्र ने प्रशिक्षणार्थियों का पंजीकरण किया। कार्यक्रम में राजेश पंत, महेंद्र सिंह पटवा, छवि दत्त पांडेय आदि ने सहयोग किया। ब्यूरो