फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को मिलेगा फर्नीचर

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को मिलेगा फर्नीचर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को मिलेगा फर्नीचर

विज्ञापन
चंपावत। जिले में फर्नीचर विहीन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग को इन स्कूलों के लिए फर्नीचर खरीदने हेतु लगभग 35.93 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। जल्द फर्नीचर विहीन विद्यालयों में फर्नीचर पहुंच जाएगा।

विभाग ने चारों ब्लॉकों को धनराशि अवमुक्त कर दी है। स्कूलों में फर्नीचर पहुंचने के बाद इन स्कूलों में पढ़ रहे 2211 छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। कई विद्यालयों में फर्नीचर नहीं होने से छात्र-छात्राओं को चटाई में बैठ कर पढ़ाई करनी पड़ती थी। विभाग ने बच्चों की समस्याओं को देखते हुए सभी विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि शासन स्तर से चारों ब्लॉकों के लिए 35 लाख 93 हजार रुपये की धनराशि मिल चुकी है। चारों ब्लॉकों को धनराशि भेज दी है। जल्द सभी विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन




इस महीने के अंत तक विद्यालयों में पहुंच जाएगा फर्नीचर
चंपावत। शिक्षा विभाग ने ठंड को देखते हुए चारों ब्लॉकों में जनवरी माह के अंत तक सभी विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए चारों ब्लॉकों को धनराशि भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चारों ब्लॉकों में स्वीकृत राशि, लाभान्वित होने वाले बच्चों की संख्या
ब्लॉक बच्चों की संख्या धनराशि
चंपावत 949 1525600
लोहाघाट 489 771600
पाटी 403 690700
बाराकोट 370 605500
कुल योग 2211 3593400
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed