{"_id":"5ae0c0dd4f1c1b64098b66b5","slug":"171524678877-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखीढांग बाजार में न खोली जाएं शराब की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखीढांग बाजार में न खोली जाएं शराब की दुकानें
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सूखीढांग बाजार में शराब की दुकानें खोले जाने के विरोध में ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंच कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि राजमार्ग में बृजनगर और सूखीढांग में अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानें खोले जाने की योजना बनाई जा रही है। जबकि क्षेत्र के लोग बीते साल से शराब की दुकानों का विरोध कर रहे हैं।
शराब की दुकानें खुलने से धूरा, सिलाड़, मथियाबांज, तलियाबांज, नौलापानी, चौड़ाकोट, बयाला, बमनजौल, जौल, बनकटिया, श्यामलाताल आदि गांवों की छात्राओं, महिलाओं को आवागमन में दहशत रहेगी। गत वर्ष भी शराब की दुकानों का विरोध करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ झूठे मुकदमें आज तक जारी हैं। कहा कि सूखीढांग क्षेत्र सात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गढ़ रहा है।
यहां की जनता पेयजल की भारी समस्या से जूझ रही है, न तो यहां अस्पताल है और न ही पुलिस चौकी। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह, स्वरूप राम, इंद्र सिंह, राजेश जोशी, नरेंद्र जोशी, हयात सिंह, हेमा देवी, कृष्णानंद, मदन राम, आशा राणा, मनोज सिंह, नीरज सिंह, दया राम, मनोज चौड़ाकोटी, धर्मानंद जोशी, प्रेम सिंह आदि शामिल रहे।