{"_id":"5ac5071a4f1c1bb5618b5862","slug":"171522861850-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भनार गांव में विद्युतीकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भनार गांव में विद्युतीकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले की सीमांत सौराई ग्राम पंचायत के भनार गांव में ऊर्जा निगम ने बिजली की लाइन एक दशक बिछा दी थी, लेकिन इस गांव का विद्युतीकरण आज तक नहीं किया जा सका है। गांव में बिजली न होने लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान धारू देवी और उप प्रधान दान सिंह बोहरा ने डीएम को ज्ञापन देकर गांव को शीघ्र विद्युुतीकृत न किए की दशा में दो मई से डीएम कार्यालय में अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
ग्राम प्रधान के अनुसार गांव में वर्ष 2007 में विद्युत पोल लगाने के साथ ही लाइन बिछा दी गई थी। लेकिन तारों में को अभी तक करंट से नहीं जोड़ा जा सका है। इससे चलते बिजली की लाइन शोपीस बनी हुई है। ग्रामीणों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार के लोगों द्वारा यह दुष्प्रचारित किया जा रहा है कि प्रधान के विरोध के कारण इस गांव में विद्युतीकरण नहीं किया जा रहा है।
जिससे ग्राम प्रधान की छवि धूमिल हो रही है। कहा कि यदि एक माह के भीतर भनार में विद्युतीकरण नहीं किया गया तो ग्राम प्रधान और उप प्रधान अपने पदों से इस्तीफा देकर दो मई से जिलाधिकारी कार्यालय में अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे।