फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ठेकेदारों की बांट जोहता रहा आबकारी विभाग, एक भी आवेदक नहीं आया

ठेकेदारों की बांट जोहता रहा आबकारी विभाग, एक भी आवेदक नहीं आया

Tue, 03 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदारों की बांट जोहता रहा आबकारी विभाग, एक भी आवेदक नहीं आया
चंपावत। नए वित्त वर्ष 2018-19 के लिए पहले माह अब तक शराब की महज दस दुकानें ही उठ सकी हैं। इनमें भी कई दुकानों से कम अधिभार मिला है। इसके बावजूद चार स्थानों में शराब की दुकानों पर ताले लटके हैं। आबकारी विभाग दिनभर शराब के ठेकेदारों की बांट जोहता रहा, लेकिन इन चार दुकानों के लिए एक भी आवेदक नहीं आया।
विज्ञापन


अप्रैल के तीन दिन बीत गए, लेकिन अभी भी पाटी की विदेशी और बाराकोट, भिंगराड़ा व बनबसा की देशी शराब की दुकानें नहीं उठ सकी हैं। जिला आबकारी अधिकारी आरएल साह और आबकारी निरीक्षक प्रतिमन सिंह कन्याल मंगलवार को दिनभर शराब ठेकेदारों का इंतजार करते रहे, मगर निर्धारित वक्त तक एक भी ठेकेदार नहीं आया। अब इन चारों दुकानों के लिए बुधवार को फिर से आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बताया गया कि शराब के ठेकेदार इन चारों दुकानों के लिए 50 प्रतिशत अधिभार भी देने को राजी नहीं है।
विज्ञापन


वहीं देवीधुरा विदेशी, टनकपुर देशी और लोहाघाट की देशी-विदेशी की चार दुकानें मंगलवार को खुल गई। अलबत्ता इनमें से कई दुकानें 70 प्रतिशत कम अधिभार में उठी। जबकि छह दुकानें टनकपुर, बनबसा, चंपावत की विदेशी और पुलहिंडोला, टनकपुर, सिन्याड़ी की देशी शराब की दुकानें पहली अप्रैल को ही खुल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed