फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   238 दिनों के चिकित्सा अवकाश के बाद रिलीव हुए फिजीशियन

238 दिनों के चिकित्सा अवकाश के बाद रिलीव हुए फिजीशियन

Thu, 29 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
238 दिनों के चिकित्सा अवकाश के बाद रिलीव हुए फिजीशियन

विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिला एक बार फिर फिजीशियन विहीन हो गया है। जिले के इकलौते फिजीशियन डॉ.एमके सैनी जिले से विदा हो गए हैं। उन्होंने यहां मात्र आठ दिन सेवाएं दी। बुधवार को उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया।

पिछले साल जून में ऋषिकेश से डॉ.एमके सैनी को चंपावत जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया था। 16 जुलाई को उन्होंने यहां कार्यभार ग्रहण किया था। एक सप्ताह कार्य करने के बाद वे देहरादून में प्रदेश स्तरीय मेडिकल बोर्ड के सम्मुख पेश हुए। शारीरिक अस्वस्थता के चलते मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा पर उन्हें कोटद्वार स्थानांतरित करने के आदेश हुए। लेकिन उन्हें कार्यमुक्त नहीं किए जाने से वह एक अगस्त से चिकित्सकीय अवकाश में चले गए।
विज्ञापन


238 दिनों तक मेडिकल अवकाश में रहने के बाद डॉ.सैनी ने 27 मार्च को जिला अस्पताल में फिर से ज्वाइनिंग की। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा.आरके जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी डॉ.अहमद इकबाल द्वारा रिलीव करने से लगाई रोक हटाने के बाद 28 मार्च को जिला अस्पताल से कार्यमुक्त कर दिया गया है। डॉ.सैनी के कार्यमुक्त होने के बाद से जिला अस्पताल में डॉक्टरों के 27 सृजित पदों के सापेक्ष अब 15 डॉक्टर ही रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed