फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ककरालीगेट बैरियर ने पैदा की नई मुसीबत

ककरालीगेट बैरियर ने पैदा की नई मुसीबत

Tue, 13 Feb 2018 10:21 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
ककरालीगेट बैरियर ने पैदा की नई मुसीबत
चंपावत। सात फरवरी को हुए स्वांला जीप हादसे के बाद से टनकपुर से आठ किमी दूर स्थित बस्टिया गांव के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टनकपुर के पास ककरालीगेट का बैरियर रात सात बजे बंद होने से बस्टिया के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


दुर्घटनाओं से बचाव के मकसद से पर्वतीय क्षेत्रों में रात सात बजे से सुबह पांच बजे तक आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। पहाड़ के साथ ही ककरालीगेट बैरियर से महज छह किमी दूर बस्टिया गांव के लोगों को भी प्रतिबंधित वक्त में आवाजाही नहीं करने दी जा रही है।
विज्ञापन


इसे लेकर ग्रामीण पिछले सप्ताह टनकपुर के एसडीएम को ज्ञापन भी दे चुके हैं। सोमवार को ग्राम प्रधान नवीन बोहरा काम के चलते बैरियर पर 7:45 बजे पहुंचे, लेकिन मिन्नत करने के बावजूद नियम का हवाला देकर उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया गया। मजबूर होकर उन्हें टनकपुर के होटल में रात बितानी पड़ी। उन्होंने कहा कि इस समस्या को दूर करने के लिए वह डीएम से गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसों पर रोक के मद्देनजर पर्वतीय मार्गों पर निर्धारित समय पर आवाजाही प्रतिबंधित है। इस नियम में उनके स्तर से संशोधन मुमकिन नहीं है। बस्टिया के लोग इसके लिए डीएम कार्यालय से परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं। कलक्ट्रेट से परमिट मिलने पर ही उन्हें प्रतिबंधित समय के अलावा आवाजाही की छूट मिल सकती है।
अनिल चन्याल, उप जिला मजिस्ट्रेट, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed