{"_id":"5a81d8c64f1c1bb1208b8cb3","slug":"171518459078-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र लाभार्थियों को 15 दिनों में गैस संयोजन वितरित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र लाभार्थियों को 15 दिनों में गैस संयोजन वितरित करें
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को उज्ज्वला प्लस योजना में छूटे पात्र लाभार्थियों को गैस संयोजन देने के निर्देश दिए।
सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि अबतक 1250 लोगों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्रमुख सचिव ने उज्ज्वला प्लस योजना के छूटे हुए पात्र व्यक्तियों, जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख रुपये से कम है को 15 दिनों में गैस संयोजन देने को कहा।
इसके अलावा राशन की दुकानों को सीएससी सेंटर के रूप में विकसित करने को कहा। बताया की सीएससी सेंटरों में राशन के अलावा लगभग 250 सुविधाएं दी जाएंगी। जिन पात्र लोगों के बैंक खाते नहीं हैं उनके खाते खुलवाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार शाह, हरीश चंद्र, भरत सिंह राणा आदि मौजूद थे।