{"_id":"5a75efec4f1c1baa1b8b5502","slug":"171517678572-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीनों ने दिया दगा, सड़क निर्माण की गति सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीनों ने दिया दगा, सड़क निर्माण की गति सुस्त
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मशीनों के दगा देने से टनकपुर-जौलजीबी मार्ग निर्माण कार्य की गति सुस्त हो गई है। चार में से एक पोकलैंड मशीन नदी में गिर गई तो दो मशीनें खराब होने के कारण खड़ी हैं। फिलहाल एक ही पोकलैंड मशीन के सहारे सड़क कटिंग का कार्य चल रहा है।
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर-जौलजीबी मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था, लेकिन कई तरह के अवरोधों से अब मार्ग निर्माण की गति थम सी गई है। सड़क के पहले चरण ककरालीगेट से ठुलीगाड़ (पूर्णागिरि) तक निर्माण कार्य पूरा करने के बाद कार्यदायी विभाग पीआईयू ने दूसरे एवं तीसरे चरण में भी तेजी से निर्माण शुरू किया, लेकिन तीसरे चरण (चूका से रूपालीगाड़) में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता उजागर होने से अधर में लटका है तो दूसरे चरण के निर्माण में भी निर्माण कार्य की गति कई अवरोध के कारण सुस्त हो गई है।
सड़क के दूसरे चरण के हिस्से पर करीब डेढ़ माह पहले अंग्रेज पहाड़ी के दरकने से ठेकेदार कंपनी के एक सुपरवाइजर की मौत होने से काम पर असर पड़ा तो वहीं अब बृहस्पतिवार रात एक पोकलैंड मशीन के नदी में गिरने एवं कुछ मशीनों के खराब होने से कार्य की गति प्रभावित है। कार्यदायी विभाग पीआईयू के अवर अभियंता वीएस पोखरिया ने बताया कि चार में से दो पोकलैंड मशीन खराबी के कारण खड़ी हैं, एक नदी में गिरी है। अब सिर्फ एक पोकलैंड मशीन के सहारे ही रोड कटिंग का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार कंपनी को नदी में गिरी पोकलैंड मशीन को जल्द निकालने एवं खड़ी मशीनों को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।