{"_id":"5a01ef2a4f1c1b59678ba396","slug":"171510076202-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि पुनरीक्षण कार्य का लाभ उठाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि पुनरीक्षण कार्य का लाभ उठाएं
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एमसी जोशी ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विधानसभा मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य की जानकारी दी। कहा कि पुनरीक्षण कार्य के तहत 30 नवंबर तक दावे और आपत्तियां दाखिल करने के साथ एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएंगे।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चुनाव आयोग की ओर से दिए जा रहे अवसर का लाभ उठाने की अपील की और बूथ लेबल एजेंट की नियुक्ति कर इस कार्य में सहयोग प्रदान करने को कहा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि गिरीश जोशी, बसपा जिलाध्यक्ष आनंद प्रसाद, सपा जिलाध्यक्ष ललित प्रसाद भट्ट, बसपा के दिनेश चौड़कोटी, सपा के राजेश मसीह सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।