{"_id":"59fa064a4f1c1b72548ba451","slug":"171509557834-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी ही उड़ा रहे यातायात नियमों की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मी ही उड़ा रहे यातायात नियमों की धज्जियां
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती का कोई असर नहीं पड़ रहा है। आम बाइक चालक ही नहीं, बल्कि पुलिस कर्मी भी बगैर हेलमेट बाइक दौड़ा कर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। एसपी रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर पुलिस ने बगैर हेलमेट बाइक दौड़ाने वालों पर कार्रवाई के लिए पांच दिन से सघन चेकिंग अभियान चला रखा है, बावजूद इसके बाइक चालकों पर कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा है। हेलमेट ही नहीं बाइक पर तीन और चार-चार लोगों को बैठाकर तेज बाइक दौड़ाने वालों की भी कमी नहीं है।
बगैर हेलमेट एवं तेज गति से बाइक दौड़ाने वालों पर नकेल कसने को जिले के सभी थानों को सघन वाहन चेकिंग कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसपी के निर्देश पर पुलिस ऐसे बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। बावजूद इसके बाइक चालकों पर पुलिस कार्रवाई का कोई खौफ दिखाई नहीं पड़ रहा है। पुलिस के ही कई कर्मी बगैर हेलमेट बाइक दौड़ाकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अलबत्ता 28 अक्तूबर से पांच दिन में पुलिस 295 बाइकों चालकों के चालान और कागजात नहीं होने पर पांच बाइकों को सीज कर चुकी है। बुधवार को की गई पड़ताल में पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान का उतना अधिक असर दिखाई नहीं पड़ा।
नियमों का उल्लंघन कर बाइक दौड़ते लोग चौराहों और सड़क पर चेकिंग कर रही पुलिस को चकमा देकर गली-मोहल्लों के रास्ते निकल रहे थे। एक युवक तो ओवरलोडिंग की हद पार कर बाइक पर पांच बच्चों को स्कूल से घर ले जाता नजर आया। इसके अलावा युवक, बच्चे एवं युवतियां भी बगैर हेलमेट स्कूटी और बाइक दौड़ाते नजर आए। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि वाहन चेकिंग के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। जो राजमार्ग के साथ ही शहर के आंतरिक मार्गों पर भी चेकिंग कर रही है। उन्होंने बताया कि चालान काटने के साथ बाइक चालकों को यातायात नियमों की जानकारी एवं हेलमेट पहनने के लिए भी प्रेरित भी किया जा रहा है। बिना हेलमेट बाइक दौड़ाने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।