{"_id":"5998788a4f1c1b0e658b47e5","slug":"171503164554-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन पंचायत सभागार में जनता दरबार का आयोजन 22 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन पंचायत सभागार में जनता दरबार का आयोजन 22 को
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में 22 जुलाई को वन पंचायत सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी अधिकारियों को तैयारी के साथ जनता दरबार में उपस्थित होने के निर्देश दिए।
उन्होंने जनता दरबार में प्राप्त होने वाली जन समस्याओं और शिकायतों दर्ज कराने के लिए दो काउंटर स्थापित करने को कहा। इसके अलावा समाज कल्याण, चिकित्सा, बाल विकास, पशु पालन, कृषि, उद्यान, पूर्ति, डेयरी सहित सभी विभागों के अधिकारियों को स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए प्रदर्शनी लगाने के लिए निर्देशित किया।
सीडीओ ने उरेडा विभाग के अधिकारियों को जनता दरबार में सोलर वाटर पंप का प्रदर्शन करने, अधिशासी अधिकारी को कार्यक्रम स्थल की समुचित सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मी पंत, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, जिला क्रीडा अधिकारी आरएस धामी, जिला पंचायतीराज अधिकारी सुरेश बैनी, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई एके वर्मन, महाप्रबंधक उद्योग जीबी जोशी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एनसी कोठारी, व्यायाम प्रशिक्षक बीएस रावत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.बीएस जंगपांगी आदि उपस्थित रहे।