{"_id":"62868b9382d829393843efc1","slug":"167-political-parties-champawat-news-hld4631737156","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा उप चुनाव के लिए बनाईं 167 मतदान पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा उप चुनाव के लिए बनाईं 167 मतदान पार्टियां
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में विधानसभा चुनाव को लेकर रेंडमाइजेशन करते अधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला सभागार में विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान कर्मचारियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग की ओर से तैनात सामान्य प्रेक्षक अल्का श्रीवास्तव की उपस्थिति में आयोग के साफ्टवेयर के अनुसार द्वितीय रेंडमाइजेशन पूरा किया गया। रेंडमाइजेशन के उपरांत मतदान को संपन्न कराने के लिए रिजर्व सहित कुल 167 मतदान पार्टियां बनाई गई हैं। इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय में बने एक सखी बूथ की महिला कर्मचारी भी शामिल हैं।
मतदान के लिए कुल 668 मतदान कर्मचारी लगाए गए हैं। प्रत्येक बूथ में एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी तैनात रहेंगे। रेंडमाजेशन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नरेद्र सिंह भंडारी ने बताया कि 31 मई को मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारियों को मतदान की सुविधा देने के लिए फार्म-12 पूर्व में ही दिया गया है जिसके अनुसार उन्हें मतपत्र दिया जाएगा ताकि सभी कर्मचारी अपने मतों का उपयोग कर सकें। मतदान कार्मिकों का तृतीय रेंडमाजेशन तथा प्रशिक्षण मतदान की तिथि से पूर्व दिया जाएगा। रेंडमाइजेशन के दौरान सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एडीएम हेमंत वर्मा, डीडीओ संतोष पंत, सीईओ जितेंद्र सक्सेना आदि उपस्थित रहे।