फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अधिशासी अधिकारी के बगैर पूर्णागिरि मेले के बेस कैंप की नगर पालिका

अधिशासी अधिकारी के बगैर पूर्णागिरि मेले के बेस कैंप की नगर पालिका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी के बगैर पूर्णागिरि मेले के बेस कैंप की नगर पालिका

विज्ञापन
चंपावत। 23 मार्च से मां पूर्णागिरि धाम का मेला शुरू हो जाएगा। लेकिन इस मेले के बेस कैंप टनकपुर की नगर पालिका की हालत बेहद खराब है। पहली फरवरी से पालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) के बगैर है। यहां न सफाई निरीक्षक है और नहीं सफाई वाहनों को चलाने के लिए पर्याप्त चालक। पांच वाहनों के सापेक्ष महज एक ही चालक है।

मां पूर्णागिरि धाम के मेले का सबसे ज्यादा असर टनकपुर की व्यवस्थाओं पर पड़ता है। सफाई से लेकर पथ प्रकाश तक की व्यवस्थाओं को संवारने का जिम्मा टनकपुर नगर पालिका का है। लेकिन यहां स्टाफ की भारी कमी है। 31 जनवरी को ईओ जयवीर सिंह राठी के सेवानिवृत्त होने के बाद से यहां ईओ की कुर्सी खाली है। फिलहाल ईओ का अतिरिक्त कार्यभार बनबसा के ईओ को दिया गया है।
विज्ञापन


मेले के दौरान गंदगी से शहर को निजात दिलाने के लिए न पर्याप्त स्वच्छक हैं और नहीं सफाई निरीक्षक। महज 28 स्वच्छकों से काम चल रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी चालकों की कमी से हो रही है। पांच कूड़ा वाहनों के संचालन के लिए महज एक ड्राइवर है। ईओ नौनी राम का कहना है कि कुछ अन्य कर्मियों से वाहनों का संचालन कराया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार का कहना है कि नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी, सफाई निरीक्षक सहित कई महत्वपूर्ण पद रिक्त है। मेले के मद्देनजर रिक्त पदों को भरने के लिए शासन से आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चंपावत के लेखाकार और लोहाघाट के अनुसेवक से चल रही बनबसा नगर पंचायत
बनबसा (चंपावत)। बनबसा की चार साल पुरानी नगर पंचायत के हाल टनकपुर से भी बदतर है। यहां अधिशासी अधिकारी के अलावा कोई स्थायी कर्मी नहीं है। चंपावत से संबद्ध लेखाकार से यहां का काम चलाया जा रहा है। इसी तरह लोहाघाट से यहां अनुसेवक को संबद्ध किया गया है।


ईओ नौनी राम का कहना है कि कर्मियों की कमी से यहां करों की वसूली से लेकर साफ-सफाई तक प्रभावित हो रही है। उपनल से तीन बहुउद्देश्यीय कर्मी और एक लाइनमैन तथा एक माली रखे गए हैं। ईओ ने बताया कि भवन कर लागू करने के लिए सर्वे चल रहा है। अलबत्ता अनुदान के अलावा लाइसेंस शुल्क की आय से पंचायत की व्यवस्था चल रही है। इधर नगर पंचायत अध्यक्ष रेणु अग्रवाल का कहना है कि रिक्त पदों को भरने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed