फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बारहमासी सड़क निर्माण करा रही कंपनियों को नोटिस

बारहमासी सड़क निर्माण करा रही कंपनियों को नोटिस

Fri, 30 Nov 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बारहमासी सड़क निर्माण करा रही कंपनियों को नोटिस
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर निर्माणाधीन बारहमासी सड़क में काम में लापरवाहियों के चलते प्रशासन ने काम करा रही कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं। प्रशासन का कहना है कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद काम में मानकों का ठीक से पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


150 किलोमीटर लंबे बारहमासी सड़क निर्माण का ठेका तीन कंपनियां (आरजीवी, शिवालया कंस्ट्रक्शन और गैनन डंकन कंपनी) का है। प्रशासन का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान तयशुदा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। कंपनियां नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

सड़क पर धूल उड़ रही है और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही राजमार्ग के किनारे ढाबे और होटलों में यात्रियों का बैठना मुश्किल हो रहा है। इसी तरह खाई वाले हिस्से में सुरक्षा पट्टी और लाल झंडे भी कई जगह नहीं लगाए गए हैं। चंपावत की उप जिला मजिस्ट्रेट सीमा विश्वकर्मा, लोहाघाट के आरसी गौतम और टनकपुर के एसडीएम अनिल गर्ब्याल ने अपने-अपने न्यायिक क्षेत्र में कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस में नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। निर्माण करा रही कंपनियों का कहना है कि वे तय मानकों का पालन करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। धूल वाली जगहों में नियमित रूप से पानी छिड़का जा रहा है। इसी तरह से अन्य सुरक्षागत उपाय भी किए जा रहे हैं। अगर कोई कमी होगी तो उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed