फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जिले भर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

जिले भर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Wed, 05 Sep 2018 11:06 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
जिले भर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
चंपावत। जिले के चंपावत, पाटी, बाराकोट और लोहाघाट विकासखंडों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षकों और छात्रों ने सर्वपल्ली डॉ.राधाकृष्णन जी के चित्र में माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन


राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सों में मुख्य शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत ने दीप जला कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षकों से डॉ.राधाकृष्णनन के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। प्रधानाचार्य राधेश्याम खर्कवाल ने बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन नवीन पंत ने किया। स्कूल प्रबंध समिति अध्यक्ष शीष राम जोशी, शिक्षक संघ के मंत्री अनिल कुमार, सुरेश राम आर्य, जयकिशन कुमार, अजय कुमार, सोनी जोशी, सुरेश पांडेय, पुष्कर जोशी, श्याम दत्त जोशी, भूपेंद्र पाल चौहान, निर्मला भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोहाघाट मल्लिकार्जुन स्कूल में प्रधानाचार्य योगेश पांडेय की अध्यक्षता और हिमांशु पांडेय के संचालन में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रेनू गड़कोटी, हर्षिता ढेक, भगवती मेहरा, रेखा गहतोड़ी, दीपिका पुनेठा, हेम उप्रेती, योगेश ओली, राजू पंत, ललित आदि मौजूद थे। इधर डीएवी में प्रबंधक आशा मुरारी, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय गागर में प्रधानाध्यापक खड़क सिंह बोहरा, राजकीय पॉलीटेक्निक में शिक्षक गोविंद बल्लभ के नेतृत्व में छात्र छात्राओं को शिक्षकों को सम्मानित किया। उत्थान जन समिति के सेंटर समन्वयक ललित मोहन पाटनी की ओर से योग शिविर आयोजित किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज मध्यगंगोल में प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र आर्या की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत रिजल्ट देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed