फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मतभेद जगजाहिर:...तो इस बार भाजपा जिलाध्यक्ष भी नदारद!

मतभेद जगजाहिर:...तो इस बार भाजपा जिलाध्यक्ष भी नदारद!

Tue, 05 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मतभेद जगजाहिर:...तो इस बार भाजपा जिलाध्यक्ष भी नदारद!

विज्ञापन

चंपावत। भाजपा सरकार में यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब चंपावत की जिला योजना विधायकों की गैर मौजूदगी में पास हुई। सोमवार को चंपावत की 32.10 करोड़ रुपये की जिला योजना पास तो हुई, मगर एक बार फिर भाजपा के मतभेद को जग जाहिर कर गई। इस बार की बैठक में भाजपा के दोनों विधायक तो गैर हाजिर थे ही, पहली बार भाजपा के जिला प्रमुख भी बैठक से दूर रहे।

चंपावत जिले में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या और विधायकों के बीच तालमेल की कमी लगातार रही हैै। प्रभारी मंत्री और लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल व चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी चंपावत जिले में हुए किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में एक साथ नहीं रहे। आखिरी बार दोनों विधायक व प्रभारी मंत्री 22 जून 2017 को जिला योजना की बैठक में साथ-साथ थे। मगर इस बैठक में 2017-18 की जिला योजना का अनुमोदन नहीं हो सका था। इसके बाद 23 अगस्त को हुई जिला योजना की बैठक में भी दोनों विधायकों ने हिस्सा नहीं लिया। अलबत्ता तब 40.97 करोड़ रुपये की जिला योजना का प्रभारी मंत्री ने अनुमोदन किया था।
विज्ञापन


इस साल 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर हुए कार्यक्रम में भी दोनों विधायक गैर हाजिर रहे। कार्यक्रम में प्रोटोकॉल न मिलने से नाराज भाजपा जिलाध्यक्ष बीच कार्यक्रम से बाहर चले आए थे। अब सोमवार को 2018-19 की जिला योजना की बैठक में भी दोनों विधायक अनुपस्थित थे। इस बार न केवल विधायक ही गैर हाजिर थे, बल्कि भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी भी बैठक से दूर रहे। बताया जाता है कि पिछले साल 22 जून की जिला योजना की बैठक में जिला पंचायत को पांच करोड़ रुपये आवंटित करने से विवाद की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेशक ये प्रतिनिधि गैर मौजूदगी को महज इत्तफाक कहते हो, लेकिन राजनीतिक जानकारों का कहना है कि महत्वपूर्ण सार्वजनिक कार्यक्रमों में जिले के जन प्रतिनिधियों व संगठन के मुखिया का अनुपस्थित रहना इस बात की ओर संकेत करता है, कि प्रभारी मंत्री के साथ इन प्रतिनिधियों के रिश्तों में समन्वयक की कमी है।

कोट
विधायकों व प्रभारी मंत्री के बीच कोई टकराव नहीं है। भाजपा के दोनों विधायक क्षेत्र के कार्यों से राजधानी देहरादून गए हैं। और वे पत्नी के स्वास्थ्य की वजह से जिले से बाहर हैं। इसी के चलते वे प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता वाली बैठक में शिरकत नहीं कर सके।-रामदत्त जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष, चंपावत।

कोट
दोनों विधायकों का मुझ पर पूरा भरोसा है। उनका जिला योजना की बैठक और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में मौजूद नहीं रहना महज संयोग है। जिला योजना के चयन में उनकी राय को महत्व दिया गया है। -रेखा आर्या, जिले की प्रभारी मंत्री, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed