फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सिप्टी-अमकड़िया मोटर मार्ग में जल्द शुरू होगा काम

सिप्टी-अमकड़िया मोटर मार्ग में जल्द शुरू होगा काम

Thu, 17 May 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सिप्टी-अमकड़िया मोटर मार्ग में जल्द शुरू होगा काम

विज्ञापन
चंपावत।
क्वैराला घाटी की सिप्टी-अमकडिय़ा मोटर मार्ग की कटिंग का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत स्वीकृत इस सड़क में निविदा होने के बावजूद प्रतिपूरक जमीन को लेकर अड़चन आड़े आ रही थी। अब संयुक्त मुआयने के बाद इस अड़चन को दूर कर लिया गया है। पीएमजीएसवाई की कार्यदाई संस्था के सहायक अभियंता वैभव गुप्ता का कहना है कि अपर प्रमुख वन संरक्षक देहरादून को अनापत्ति का पत्र भेजा है।

करीब 8.26 करोड़ बनने वाले सिप्टी-अमकड़िया मोटर मार्ग की तीन महीने पूर्व निविदा हो गई थी, मगर डेढ़ महीने बाद शुभारंभ के बावजूद काम आगे नहीं बढ़ सका था। दुनिया व मिर्तोला गांव में चयनित क्षतिपूरक पौधारोपण वाले स्थान में पहले से ही पौधे होने की दलील देते हुए वन विभाग ने नकार दिया था। पौधे पहले से ही होने की ये तस्वीर जीपीएस (ग्लोबलिंग पोजिनिशनिंग सिस्टम) के जरिए विभाग तक पहुंची। अब कार्यदायी संस्था, राजस्व और वन विभाग ने दुबारा दुनियां गांव का संयुक्त मुआयना कर दुनिया गांव को क्षतिपूरक पौधारोपण के लिए उपयुक्त बताया। अपर प्रमुख वन संरक्षण को भेजे पत्र में संयुक्त टीम ने कहा कि दुनिया व मिर्तोला गांव में पेड़ नहीं हैं, बल्कि यहां कुछ जगह झाडियां है। इसके चलते यहां के 14.62 हेक्टेयर क्षेत्र पौधरोपण के लिए पूरी तरह ठीक है। मुआयने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी कुबेर सिंह बिष्ट, राजस्व उप निरीक्षक अमर सिंह मंगला, वन क्षेत्राधिकारी केसी तिवारी सहित ने कार्यदायी संस्था के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया।
विज्ञापन


साज अप्रैल को शुरुआत के बाद से बंद है काम
निर्माणधीन सिप्टी-अमकड़िया मोटर मार्ग के काम का शुभारंभ विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने सात अप्रैल को किया। तब करीब सात मीटर रोड की कटिंग की गई। मगर आठ अप्रैल से यह काम बंद हो गया। इसकी वजह वन अनापत्ति का निस्तारण नहीं हो पाना रहा। अलबत्ता अब जल्द ही इस सड़क के काम की वन आपत्ति दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed