{"_id":"5ac50f6f4f1c1bd2618b5880","slug":"161522863983-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल, रेफर
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। आमबाग मार्ग पर अनियंत्रित बाइक की टक्कर से नयागोठ गांव निवासी हरक बहादुर (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। हरक बहादुर साइकिल पर बुधवार दोपहर बाजार से आमबाग को जा रहा था। मंडी समिति गेट के पास बाइक (यूके03ए/6350) पर सवार युवक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने हरक बहादुर को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्साधिकारी मानवेंद्र शुक्ला ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में ले लिया। खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।