फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   800 मीटर दौड़ में कमल, पूजा, मोहित व रेखा रहे सबसे आगे

800 मीटर दौड़ में कमल, पूजा, मोहित व रेखा रहे सबसे आगे

Sun, 11 Feb 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
800 मीटर दौड़ में कमल, पूजा, मोहित व रेखा रहे सबसे आगे

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल महाकुंभ अंडर-19 वर्ग की छात्र-छात्राओं की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता दौड़ में कमल सामंत, पूजा गोस्वामी, मोहित सिंह और रेखा बिष्ट सबसे तेज दौड़े। इसके अंतर्गत ब्लाकों स्तर पर प्रथम स्थान में रहे छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता देहरादून में 14 व 15 फरवरी को होगी।

रविवार को खंड शिक्षाधिकारी हरेंद्र साह के दिशा-निर्देशन और ब्लाक क्रीड़ाधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुई लोहाघाट ब्लाक की फाइनल दौड़ में बालक वर्ग में कमल सिंह सामंत प्रथम, गोविंद बोहरा द्वितीय और नाथू राम तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में पूजा गोस्वामी प्रथम, निशा बोहरा द्वितीय और पूजा महर तृतीय रही। आयोजन में नरेंद्र अधिकारी, जीवन मेहता, उत्तम सिंह फर्त्याल, मुकेश साह, मंजू अधिकारी, दीपक मेहता, कमलेश जोशी, चंद्रशेखर अधिकारी ने सहयोग किया।
विज्ञापन


बाराकोट में बीईओ महावीर चौधरी के दिशा-निर्देशन में हुई बालक वर्ग की फाइनल दौड़ मेें मोहित सिंह बोरा ने पहला, जीन सिंह बिष्ट ने दूसरा और विमल मेहता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रेखा बिष्ट ने पहला, कविता महर ने दूसरा और रजनी बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजन में ऋषिराज खर्कवाल, रमेश जोशी, महेश पांडेय, नीरज वर्मा, जगदीश अधिकारी, योगेश चतुर्वेदी, कैलाश टोलिया, जितेंद्र राय, उत्तम नेगी, प्रकाश अधिकारी, विनोद जोशी, हयात तड़ागी, प्रदीप ढेक आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed