फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   गैंड़ाखाली की रेखा की गाय बनी ओवर ऑल चैंपियन

गैंड़ाखाली की रेखा की गाय बनी ओवर ऑल चैंपियन

Sun, 24 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
गैंड़ाखाली की रेखा की गाय बनी ओवर ऑल चैंपियन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पशु पालन विभाग ने गैंड़ाखाली गांव में पशु प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता पशुपालकों को पुरस्कृत किया। प्रदर्शनी में रेखा महर की गाय पहले स्थान पर रही।

गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ ब्लाक में सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी ने किया। ग्राम प्रधान आनंद प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शनी में क्षेत्र के करीब 95 पशुपालकों ने अपने पशुओं के साथ प्रतिभाग किया। आल ओवर चैंपियन रेखा महर की गाय रही। क्रास बीड गायों की प्रदर्शनी में सुलील कलौनी की गाय प्रथम, सौरभ कुमार की द्वितीय व बहादुर सिंह की गाय तृतीय रही। हिफर गाय की प्रदर्शनी में गोपाल सिंह की गाय प्रथम, विमला देवी की द्वितीय, भुवन चंद्र पांडेय की गाय तृतीय रही।
विज्ञापन


पशु चिकित्साधिकारी डा. डीके शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र सिंह जंगपांगी ने पशुपालकों को पशुपालन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. रंजीत रंजन, डॉ. वैशाली साह, डॉ. प्रीति बिष्ट फार्मेसिस्ट किशन बहादुर चंद, पशुधन प्रसार अधिकारी भगवान फर्त्याल, फैय्याज अली अंसारी, अशोक गड़कोटी, अनिल कुमार, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed