{"_id":"59ff412b4f1c1b6d548bb023","slug":"161509900587-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल पदाधिकारियों के साथ हुए दुव्र्यवहार की निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनल पदाधिकारियों के साथ हुए दुव्र्यवहार की निंदा की
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई की बैठक में पिछले दिनों देहरादून में मुख्यमंत्री की जनता दरबार कार्यक्रम में उपनल पदाधिकारियों के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की गई। महासंघ जिलाध्यक्ष पवन डुंगरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनता दरबार में हुई घटना की आलोचना की गई।
रविवार को गोरलचौड़ मैदान में हुई बैठक में जिला अस्पताल में तैनात उपनल कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन न मिलने सहित अन्य विभागों में तैनात उपनल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं की ओर से महासंघ की मजबूती के लिए एकजुटता से कार्य करने पर जोर दिया गया। कहा गया कि जिन सदस्यों ने अभी तक उपनल महासंघ में अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वह जल्द से जल्द पंजीकरण कराकर संगठन को मजबूत बनाएं। बैठक में रमेश चंद्र सुतेड़ी, नवीन जोशी, सचिन कुमार, जगदीश चंद्र पाठक, रवींद्र कुमार, लक्ष्मण राम, प्रमोद जोशी, अमित भट्ट, मनोज गड़कोटी आदि ने विचार रखे।