{"_id":"59e0f9db4f1c1bda538b72d5","slug":"161507916251-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस सिलेंडरों पाने को उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस सिलेंडरों पाने को उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। यहां कुमाऊं मंडल विकास निगम की इंडेन गैस एजेंसी में रसोई गैस सिलेंडरों का बैकलॉग बढ़ता जा रहा है। त्योहारी मौसम में रसोई गैस की खपत अधिक होने के कारण यहां प्रतिदिन गैस एजेंसी में सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
शुक्रवार को हल्दूचौड़ प्लांट से एकमात्र वाहन के पहुंचने पर लोग सिलेंडर पाने के लिए सुबह से ही लाइन में लग गए। इस दौरान एक से डेढ़ घंटे तक एजेंसी के समीप लोगों का जमघट लग गया। लाइन में लगे कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रदीप कार्की के अनुसार शुक्रवार को एक ही वाहन आने से रसोई गैस सिलेंडरों का बैकलॉग एक हजार से पार हो गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को बुकिंग नंबर 288582 से लेकर 288881 तक को रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाएगी।