फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बनबसा छावनी में तैनात पर्यावरण मित्रों को दो माह से नहीं मिला वेतन

बनबसा छावनी में तैनात पर्यावरण मित्रों को दो माह से नहीं मिला वेतन

Sat, 19 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
बनबसा छावनी में तैनात पर्यावरण मित्रों को दो माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बनबसा सैनिक छावनी में तैनात नगर पालिका के दैनिक पर्यावरण मित्रों को दो माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। परेशान पर्यावरण मित्रों ने शनिवार को विधायक प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि के माध्यम से विधायक को ज्ञापन भेजकर शीघ्र वेतन का भुगतान कराने की मांग की है।

अनूप कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में विधायक प्रतिनिधि के पास पहुंचे पर्यावरण मित्रों का कहना था कि दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। नगर पालिका कार्यालय में वेतन बाबत पूछने पर टालमटौली की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में जैनीचरन, विजेंद्र, संदीप वाल्मीकि, रमेश लाल, राकेश कुमार, सोनू कुमार, किरन देवी, पंकज आदि शामिल थे। बता दें कि रक्षा मंत्रालय के शासनादेश के मुताबिक सैनिक छावनी क्षेत्रों के दस किमी के दायरे में पड़ने वाले नगर निकायों के माध्यम से पर्यावरण मित्रों की तैनाती की जानी है। इसी क्रम में स्थानीय नगर पालिका ने बनबसा छावनी में 30 दैनिक पर्यावरण मित्रों की तैनाती की है। पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय का कहना है कि छावनी में तैनात किए पर्यावरण मित्रों का ईपीएफ में पंजीकरण होना है। नगर पालिका का पैनकार्ड न बन पाने की वजह से यह कार्य रुका है। पैनकार्ड के लिए आवेदन किया गया है, उसके बनकर आते ही आर्मी हेडक्वार्टर से रुका हुआ भुगतान प्राप्त कर कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed