फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   खीम सिंह लमगड़िया दूसरी बार बने मंदिर कमेटी अध्यक्ष

खीम सिंह लमगड़िया दूसरी बार बने मंदिर कमेटी अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
खीम सिंह लमगड़िया दूसरी बार बने मंदिर कमेटी अध्यक्ष
पाटी (चंपावत)। बग्वाल युद्ध के लिए प्रसिद्ध मां बाराही मंदिर कमेटी के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गए हैं। सर्व सम्मति से खीम सिंह लमगड़िया को लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बाराही मंदिर प्रांगण में दिनेश कुंजवाल की अध्यक्षता और आचार्य कीर्तिबल्लभ जोशी के संचालन में मां बाराही मंदिर कमेटी के द्विवार्षिक चुनाव आयोजित किए गए। खीम सिंह लमगड़िया को अध्यक्ष, जीत सिंह चम्याल को कोषाध्यक्ष, हयात सिंह बिष्ट को महामंत्री, उमेद सिंह मेहरा और रमेश सिंह राणा को उपाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह लमगड़िया को संरक्षक चुना गया।
विज्ञापन


इस दौरान तिमला-कुमाऊं-कूड़ा सड़क में नालियां न होने, वालिक से लोहाघाट तक सभी कॉजवे क्षतिग्रस्त होने, केदारनाथ से देवीधुरा खाम के सभी पैदल रास्ते खराब, शराब की दुकान एक दिन के लिए बंद करने, देवीधुरा में स्थायी शौचालयों का निर्माण करने, देवीधुरा बाजार, परिक्रमा मार्ग पर डामरीकरण करने आदि की मांग रखी। दिनेश कुंजवाल ने बाराही मंदिर को ट्रस्ट बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएस लमगड़िया ने मां बाराही ट्रस्ट बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कही।

इस मौके पर विनोद गड़कोटी, मोहन सिंह, एएस उनियाल, त्रिलोक सिंह, गंगा सिंह, विरेंद्र सिंह लमगड़िया, बद्री सिंह, एसओ दिवान सिंह, हयात सिंह बिष्ट, रोशन लमगड़िया, राजू बिष्ट, तारा चम्याल, दान सिंह, विनोद सिंह, कैलाश जोशी, भुवन जोशी, नरेंद्र राणा, जगदीश सिंग्वाल, उमेद सिंह, अमित लमगड़िया, रमेश सिंह, राकेश पाटनी, दिलीप सिंह, पीयूष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed