{"_id":"5d1cea078ebc3e3c763fe752","slug":"156217598414-champawat-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली पावर प्वाइंट में आई खराबी, डेढ़ घंटे तक नहीं हो सके अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली पावर प्वाइंट में आई खराबी, डेढ़ घंटे तक नहीं हो सके अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में बिजली पावर प्वाइंट में खराबी आने से बुधवार को करीब डेढ़ घंटे तक अल्ट्रासाउंड परीक्षण नहीं हो सके। इसके चलते कुछ देर लोगों को दुशवारी झेलनी पड़ी। अलबत्ता खामी को ठीक करने के बाद फिर से परीक्षण शुरू हुए।
जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ.प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अल्ट्रासाउंड का बिजली का पॉवर प्वाइंट में अचानक खराबी आने से मशीन बंद हो गई। सूचना मिलने पर अस्पताल प्रबंधन ने खामी को दूर कराया। अलबत्ता करीब डेढ़ घंटे तक परीक्षण नहीं हो सके। खामी दूर होने के बाद 25 लोगों के अल्ट्रासाउंड परीक्षण किए गए। जबकि गड़बड़ी से पूर्व पांच लोगों के परीक्षण हुए। गौरतलब है कि चंपावत जिले में इस वक्त सिर्फ एकमात्र जिला अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड परीक्षण हो रहे हैं। टनकपुर में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से परीक्षण नहीं हो पा रहे हैं। जबकि लोहाघाट की अल्ट्रासाउंड मशीन करीब दस दिन से खराब है। ब्यूरो