{"_id":"5d1ce74b8ebc3e3ce5627463","slug":"156217528476-champawat-news74","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में 6 जुलाई से चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में 6 जुलाई से चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर रणनीति तैयार की गई। नगर अध्यक्ष हेमंत पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री नवीन बोहरा ने बताया कि सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर भागीदारी करेंगे। लोहाघाट नगर में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का संकल्प लिया गया।
सदस्यता अभियान के दौरान 50 सामान्य सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। संगठन के आगामी चुनाव के लिए सक्रिय सदस्य ही भागीदारी कर सकेंगे। सदस्यता अभियान छह जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। अशोक जुकरिया के संचालन में हुई बैठक में लक्ष्मण सिंह बिष्ट, भुवन बहादुर, दीपक साह, चंद्रशेखर राय, मनोज, कैलाश राय, भाष्कर गड़कोटी आदि मौजूद थे। ब्यूरो