{"_id":"5d1ce4588ebc3e3ce6374d6f","slug":"15621745284-tanakpur-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में जहर खुरानी का शिकार हुआ चंपावत का युवक, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में जहर खुरानी का शिकार हुआ चंपावत का युवक, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज की बस में सफर के दौरान जहर खुरानी गिरोह ने चंपावत निवासी एक को अपना शिकार बना लिया। पीड़ित को बस के परिचालक ने उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। उसकी जेब से परिचय पत्र के अलावा कुछ नहीं मिला। इससे अनुमान है कि गिरोह ने उसकी नकदी लूटी है। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों को सूचित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक टनकपुर डिपो की लुधियाना से लौटी बस (यूके 04 पीए-2931) में एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। जिसे बस के परिचालक गोविंद सिंह ने फौरन संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। परिचालक के मुताबिक पीड़ित यात्री लुधियाना से टनकपुर के लिए सवार हुआ था। जो रास्ते में जहर खुरानी का शिकार हो गया। टनकपुर पहुंचने पर पीड़ित बस के अंदर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।
सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच परिचालक से पूछताछ की। उप निरीक्षक मनोज कुमार बर्थवाल ने बताया कि पीड़ित के होश में न आने से उसके साथ घटित घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। उसका सामान अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है, लेकिन उसकी जेब से परिचय पत्र के सिवाय कुछ नहीं मिला। पीड़ित चंपावत के पाटी ब्लाक का रहने वाला चंदन सिंह (25) पुत्र राम सिंह है।