फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   कमांडेंट दद्न पाल एक माह तक होंगे चंपावत के एसपी

कमांडेंट दद्न पाल एक माह तक होंगे चंपावत के एसपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
कमांडेंट दद्न पाल एक माह तक होंगे चंपावत के एसपी
चंपावत। पीएसी की 31वीं वाहिनी रुद्रपुर के कमांडेंट दद्न पाल फिलहाल चंपावत जिले की सुरक्षा-व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। बतौर पुलिस अधीक्षक उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है। चंपावत के पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के हैदराबाद की पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण के लिए जाने से फिलहाल यह कुर्सी खाली थी। वे करीब एक माह तक हैदराबाद में प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन


भारतीय पुलिस सेवा के अफसर पीएसी के कमांडेंट दद्न पाल ने चंपावत के एसपी का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि सड़क हादसों को नियंत्रित करने के लिए खतरे वाली जगहों पर खास सतर्कता बरती जा रही है। चरस और मादक पदार्थों की बढ़ती तस्करी पर लगाम कसने के लिए खुफिया इनपुट के जरिए कदम उठाए जाएंगे। मानसून के मद्देनजर भूस्खलन, बादल फटने, मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा में बाढ़ से निपटने के लिए पुलिस की टीमों को पूरी तरह सक्रिय किया गया है। विभिन्न चौकियों में आपदा से बचाव के पर्याप्त उपकरण पहुंचाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed