{"_id":"5d1b8f418ebc3e3cd94bf7ae","slug":"156208721011-tanakpur-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनबसा सीएसडी कैंटीन का विस्तार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा सीएसडी कैंटीन का विस्तार करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल देहरादून से आए सब एरिया कमांडर (जीओसी) मेजर जनरल बी कलिता से मिला।
उन्होंने बनबसा सेना छावनी में स्थित सीएसडी कैंटीन की समस्याओं के निस्तारण की मांग के साथ कैंटीन का विस्तार करने की मांग रखी। नानकमत्ता से आए पूर्व सैनिक समिति सचिव सुरेश चंद ने नानकमत्ता क्षेत्र में कैंटीन का काउंटर खोलने की मांग की। जीओसी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया।
मंगलवार को प्रतिनिधि मंडल समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद के नेतृत्व में उत्तराखंड के सब एरिया कमांडर से मिला। उन्होंने पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीर नारियों को कैंटीन से समान आदि लेने में हो रही दिक्कतों का समाधान करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने कैंटीन का विस्तार करने, पार्किंग स्थल को बड़ा और पक्का करने, कैंटीन में पेयजल व्यवस्था और टायलेट सुविधा देने, सामान लाने ले जाने को ट्रालियों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि कैंटीन में ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि सामान लेने वाले पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीर नारियों को अधिक समय तक लाइन में खड़े होकर प्रतीक्षा न करनी पड़े। सब एरिया कमांडर और बनबसा स्टेशन कमांडर कर्नल एके सिंह ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
उन्होंने नानकमत्ता पूर्व सैनिक समिति सचिव से नानकमत्ता में कैंटीन काउंटर खोलने के लिए भवन तलाशने को कहा। इस मौके पर समिति सदस्य कै. हरीश कापडी, कै. चंद्र शेखर गहतोड़ी, कै. गोपाल कष्ण भटृट, कै. गोविंद बल्लभ भट्ट, हवलदार विक्रम सिंह खाती, रूद्री चंद के आदि उपस्थित थे।