फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बारहमासी मार्ग में लटके पेड़ सबसे बड़ा खतरा

बारहमासी मार्ग में लटके पेड़ सबसे बड़ा खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
बारहमासी मार्ग में लटके पेड़ सबसे बड़ा खतरा

विज्ञापन
चंपावत। मानसून शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर खतरे वाली जगहों में बचाव के पुख्ता उपाय नहीं किए गए हैं। टनकपुर से घाट तक के हिस्से में 11 स्थानों को डेंजर जोन के रूप में चिन्हित किया गया है। यह जगहें पेड़ों के गिरने और भूस्खलन के नजरिए से बेहद संवेदनशील हैं।

निर्माणाधाीन बारहमासी मार्ग पर 2018 से अब तक सड़क हादसे, पेड़ गिरने, मलबे की चपेट में आने से 21 लोगों की मौत हो चुकी है। बरसात में यह खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। अभी महज 35 किमी हिस्से में ही डामर होने से शेष करीब 86 किमी हिस्से में मिट्टी होने से बरसात में कीचड़ से रपटने का भी खतरा है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता एनसी पांडेय का कहना है कि चंपावत जिले में टिपनटॉप, अमरूबैंड, सिन्याड़ी, बेलखेत, स्वांला, तिलौन, मानेश्वर, मरोड़ाखान, बापरू, सिंगदा और घाट मलबा और पेड़ के नजरिये से संवेदनशील है। 77 से ज्यादा खोखले पेड़ और लटके पेड़ सबसे ज्यादा खतरा बन रहे हैं। पेड़ों को निस्तारित करने का वन विभाग से आग्रह किया जा रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट का कहना है कि पेड़ों के निस्तारण के लिए जरूरी कार्यवाही चल रही है। अलबत्ता बाराकोट क्षेत्र में कुछ स्थानों पर एनजीटी की रोक भी बाधा बन रही है।
विज्ञापन


संवेदनशील स्थानों में तैनात रहेगी जेसीबी
चंपावत। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय का कहना है कि जिले में खतरे वाले सभी संवेदनशील स्थानों में आपदा से बचाव के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अलावा जिला आपदा प्रबंधन की टीमें संवेदनशील स्थानों में तैनात की गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मानसून के मद्देनजर बारहमासी मार्ग पर सुरक्षा पहलुओं को लेकर पुलिस ने संबंधित एजेंसियों के साथ संयुक्त मुआयना किया है। मुआयने के बाद पहाड़ियों पर अटके पेड़ों को हटाने, खतरनाक पेड़ों के निस्तारण, मलबे को साफ करना, कॉशन टेप, चेतावनी बोर्ड, क्रश बैरियर लगाने सहित सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।
धीरेंद्र गुंज्याल, पुलिस अधीक्षक, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed