फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   देशीफार्म संपर्क मार्ग निमार्ण की मांग

देशीफार्म संपर्क मार्ग निमार्ण की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
देशीफार्म संपर्क मार्ग निमार्ण की मांग
बनबसा (चंपावत)। एनएच से पेट्रोल पंप के निकट से देशीफार्म को संपर्क करने वाले मार्ग का पुनर्निर्माण नहीं किए जाने से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने जल्द सड़क का जीर्णोद्धार नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बनबसा-टनकपुर एनएच पर पेट्रोल पंप के निकट से देशीफार्म को लिंक करने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। बरसात में जलभराव और कीचड़ की समस्या से ग्रामीणों को दिक्कतें होती हैं। इस मार्ग से देशीफार्म, गढ़ीगोठ, चंदफार्म, चूनाभट्टा, बीएड कालेज, डिग्री कालेज, जीजीआईसी, सरकारी अस्पताल, नगरपंचायत कार्यालय के अलावा मिनी स्टेडियम को आवागमन किया जाता है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों से कई स्कूली बच्चे भी आते-जाते हैं। गौरतलब है कि रेलवे द्वारा दो वर्ष पूर्व ब्राडगेज निर्माण के समय पेट्रोल पंप से देशीफार्म जाने वाले संपर्क मार्ग के ऐतिहासिक रेलवे क्रासिंग को बदल कर करीब एक सौ मीटर दूर दक्षिणी छोर पर शिफ्ट कर दिया गया लेकिन रेलवे ने अभी तक वहां सड़क का निर्माण नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में रेलवे प्रशासन को कई बार ज्ञापन भेजे लेकिन रेलवे प्रशासन के कानों में जूं तक नही रेंगी। नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, वार्ड मेंबर पंकज भट्ट, बीडीसी सदस्य पुष्कर कापड़ी, गजेंद्र चंद, पूर्व बीडीसी सदस्य दिनेश कापड़ी, महेश चंद, मोहनी गोस्वामी आदि ने जल्द सड़क नहीं बनाए जाने पर रेलवे प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।


उधर राष्ट्रीय युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश गोस्वामी और गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद ने भी उक्त समस्या के निदान को लेकर रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन और विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed