फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   रिमझिम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, गर्मी से मिली राहत

रिमझिम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, गर्मी से मिली राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
रिमझिम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, गर्मी से मिली राहत
चंपावत/लोहाघाट। रविवार शाम से हुई रिमझिम बारिश से पहाड़ का मौसम सुहाना हो गया। इस बारिश से न केवल तपिश में कमी आई है, बल्कि किसानों के चेहरों की मुस्कान भी बढ़ी है। करीब दो मिलीमीटर बारिश से तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं रविवार का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक गिर गया है। ये बारिश खरीफ की फसल के लिए मुफीद मानी जा रही है।
विज्ञापन


इससे जल स्रोतों में सुधार और जंगल की आग पर भी काबू होगा। सहायक उद्यान अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि शिमला मिर्च, बैगन, बंद गोभी, मूली, हरी मिर्च, मक्का, मढुवा, कद्दू, खीरा आदि पौधों के लिए बेहद फायदेमंद है। धीमी गति से हो रही इस बारिश से किसानों द्वारा बोई गई फसलों और पौधों की तेजी के साथ बढ़त होगी। वहीं पौधों की नर्सरियां फैला सकेंगे।
विज्ञापन



रिमझिम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, गर्मी से मिली राहत
टनकपुर (चंपावत)। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी की तपिश से आमजन को रविवार सुबह हुई रिमझिम बारिश ने राहत पहुंचाई है। बारिश से दिनभर मौसम में ठंडक बनी रही। इधर साप्ताहिक अवकाश होने से मां पूर्णागिरि के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं को मौसम सुहावना होने से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो-तीन दिनों से बारिश का मौसम बनता-बिगड़ता रहा था, लेकिन रविवार को सुबह से ही दिनभर रिमझिम बारिश ने गर्मी की तपिश से राहत दी। प्री मानसून की इस बारिश को किसानों ने भी धान की पौध के लिए फायदेमंद बताया है। ब्यूरो



शारदा का जलस्तर बढ़ा, तापमान में आई गिरावट

बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में आई गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी में राहत मिली है। पिछले चौबीस घंटों में बनबसा क्षेत्र में 7 एमएम बारिश हुई। जून में अब तक बनबसा क्षेत्र में 47 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई है। बीते शनिवार देर शाम क्षेत्र में बारिश हुई लेकिन बारिश के बाद भी क्षेत्र का मौसम भीषण गर्मी भरा रहा।


शनिवार को क्षेत्र का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रविवार दोपहर हुई बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद क्षेत्र का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स स्थित बैराज अटेंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे से रविवार की सुबह आठ बजे के बीच 7 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। उन्होंने बताया कि रविवार को शारदा नदी का जलस्तर सर्वाधिक 13592 क्यूसेक रहा। बताया कि पहाड़ों में वर्षा होने के बाद शारदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed