{"_id":"5d0bc7828ebc3e1dfb07bbcd","slug":"15610530436-tanakpur-news31","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बाल श्रमिक मुक्त कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बाल श्रमिक मुक्त कराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। एसडीएम दयानंद सरस्वती के नेेतृत्व में श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों में छापे मार कर तीन बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। प्रतिष्ठान स्वामियों के खिलाफ बाल श्रम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। बाल श्रम के खिलाफ अचानक हुई कार्रवाई से बच्चों से काम कराने वाले व्यापारियों में हड़कंप मचा है।
श्रम विभाग की ओर से तीस जून तक चलाए जा रहे बाल श्रमिक निषेध दिवस के तहत बृहस्पतिवार को टीम ने पिथौरागढ़ रोड पर एनआर इंजीनियरिंग, टैक्सी स्टैंड में जय महाकाली गैस रिपेयरिंग सेंटर और गुरुनानक मोटर्स में छापा मारा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट ने बताया कि तीना प्रतिष्ठानों में बच्चों से काम कराते पाया गया है।
उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराने के साथ ही प्रतिष्ठान स्वामियों के खिलाफ बाल श्रम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि व्यापारियों को बच्चों को काम पर रखने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
अभियान के तहत तीस जून तक प्रतिष्ठानों में बाल श्रम की धर-पकड़ को छापामार कार्रवाई नियमित रूप से चलेगी।