{"_id":"5d0bc77e8ebc3e138a0e8e20","slug":"156105304010-tanakpur-news91","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन से लापता सैलानीगोठ के युवक का शव पावर चैनल में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन से लापता सैलानीगोठ के युवक का शव पावर चैनल में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। आठ दिन से लापता सैलानीगोठ के एक युवक का शव एनएचपीसी की पावर चैनल (नहर) में बरामद हुआ। बनबसा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय भेजा है।
सैलानीगोठ टनकपुर निवासी राजस्व विभाग के रिटायर्ड पटवारी दीवान सिंह कार्की का पुत्र कविंद्र सिंह कार्की (32) गत 12 जून से लापता था। काफी खोजने के बाद भी वह नहीं मिला तो मनिहारगोठ पुलिस चौकी में उसकी गुुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। परिजन और रिश्तेदार उसकी खोज में जुटे थे कि बृहस्पतिवार दोपहर उसका शव एनएचपीसी की पावर चैनल के फोरवे की जाली में उतराता नजर आया।
एनएचपीसी कर्मी की सूचना पर मौके पर पहुंची बनबसा पुलिस ने चैनल से शव निकाला तो उसकी पहचान लापता कविंद्र कार्की के रूप में हुई है। लापता युवक का शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। युवक पावर चैनल में कैसे डूबा इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।