{"_id":"5d067f908ebc3e0da62ae495","slug":"156070694714-champawat-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी में चयन होने पर विपिन को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी में चयन होने पर विपिन को सम्मानित किया
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। होली विजडम स्कूल मानेश्वर में सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावी छात्र विपिन को सम्मानित किया गया। छात्र विपिन बोहरा का आईआईटी में चयन होने पर उन्हें सम्मानित किया गया।
रविवार को स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय पंत की अध्यक्षता और प्रधानाचार्य ललित मोहन राय के संचालन में हुए समारोह में विपिन की सफलता पर खुशी जताई गई। कमल बोहरा और हेमा बोहरा के पुत्र विपिन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा गुरुजनों को दिया है। उनका कहना है कि दीर्घ रणनीति और निरंतर अभ्यास के साथ तथ्यों को समझते हुए पढ़ाई करने से उन्हें ये कामयाबी मिली है।
इस दौरान हुई अभिभावक संघ की बैठक में विद्यालय विकास और छात्र हितों को लेकर चर्चा की गई। वहां दिनेश गड़कोटी, दीपक वर्मा, भगीरथ सोराड़ी, सुभाष गहतोड़ी, गिरीश जोशी, पिंकी देव, दीक्षा जोशी, बी सितारा के अलावा अभिभावक नरेश चंद्र कलौनी, प्रेम सिंह बर्फाल, हरिमोहन ओली, प्रमोद कुमार पांडेय, भूपेंद्र पंत, गीता ओली, रेखा राय, रेखा पुजारी आदि थे।