फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   टैंकर देख पानी को दौड़ लगा रहे लोग

टैंकर देख पानी को दौड़ लगा रहे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
टैंकर देख पानी को दौड़ लगा रहे लोग
चंपावत। चंपावत में पेयजल किल्लत के बीच लोगों को पानी के लिए भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शहर में हैंडपंप और नौलों के अलावा टैंकर और पिकअप जीपों से हो रही पेयजल आपूर्ति लोगों के लिए सहारा बना हुआ है। टैंकर देखते ही लोग पानी के लिए दौड़ लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

चंपावत क्षेत्र में रोजाना 25 लाख लीटर पानी की जरूरत है लेकिन इन दिनों महज सात लाख लीटर पानी ही उपलब्ध हो पा रहा है। जिले के ज्यादातर मोहल्लों में नलों के जरिए एक दिन छोड़कर पानी मिल पा रहा है और दो दिन में भी ये पानी बमुश्किल आधा घंटा मिल पा रहा है। नागरिकों का कहना है कि भैरवां, जीआईसी मोहल्ले के अधिकतर हिस्सों में एक सप्ताह से पानी की एक बूंद नहीं आई है।
विज्ञापन


बुजुर्ग नारायण सिंह तड़ागी, हरक सिंह सहित कई नागरिकों का कहना है कि पेयजल किल्लत लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। क्षेत्र के लोगों का काफी वक्त पानी ढोने में बर्बाद हो रहा है। वहीं जल संस्थान का कहना है कि पेयजल संकट से निपटने के लिए टैंकर और पिकअप जीपों से रोजाना 60 हजार लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस पानी को पाने के लिए भी लोगों में होड़ मच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तपिश के चलते जल स्रोतों में आई कमी से पानी की मात्रा एक-तिहाई से भी कम हो गई है। इस कारण क्षेत्र में हर रोज पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। टैंकर और पिकअप जीपों से लोगों को पानी पहुंचा कर वैकल्पिक व्यवस्था का प्रयास किया जा रहा है।
किशोर पंत, अपर सहायक अभियंता, जल संस्थान, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed