{"_id":"5d067bec8ebc3e578a54a290","slug":"156070601620-tanakpur-news92","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर में आज रेलवे भूमि में अतिक्रमण पर चलेगा हथौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर में आज रेलवे भूमि में अतिक्रमण पर चलेगा हथौड़ा
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे अपनी जमीन पर हुए अतिक्रमण पर 17 से हथौड़ा चलाएगा। विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए रेलवे ने स्थानीय प्रशासन से भी सहयोग मांगा है। इज्जतनगर मंडल और पीलीभीत सेक्शन के अधिकारी फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेंगे। इधर, रेलवे की इस प्रस्तावित कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची है।
बड़ी रेल लाइन सेवा से जुड़ने के बाद रेलवे टनकपुर में अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कई बार कोशिश कर चुका है, लेकिन हर कोशिश नाकाम रही है। स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल का कहना है कि इस बार प्रभावी कार्रवाई होगी। रेलवे स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई का नोटिस पहुंच चुका है।
अतिक्रमणकारियों को पूर्व में ही नोटिस देकर खुद अतिक्रमण हटाने का मौका दिया जा चुका है, इसके बावजूद ज्यादातर लोग अब भी रेलवे की भूमि पर कब्जा जमाए बैठे हैं। अब रेलवे अतिक्रमण हटाने के साथ ही अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूल करेगा। इज्जतनगर मंडल के साथ ही पीलीभीत सेक्शन के अधिकारियों की मौजूदगी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्रवाई चलेगी।