फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नेपाल के गड्डा चौकी-महेंद्रनगर हाईवे पर जेसबी ने ऑटो को मारी टक्कर, चार की मौत

नेपाल के गड्डा चौकी-महेंद्रनगर हाईवे पर जेसबी ने ऑटो को मारी टक्कर, चार की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
नेपाल के गड्डा चौकी-महेंद्रनगर हाईवे पर जेसबी ने ऑटो को मारी टक्कर, चार की मौत
बनबसा (चंपावत)। नेपाल में गड्डा चौकी-महेंद्रनगर हाईवे पर जेसीबी और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक भारतीय और तीन नेपाल के नागरिक थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार पूर्वाह्न करीब साढ़े नौ बजे गड्डा चौकी से यात्रियों को लेकर महेंद्रनगर जा रहे ऑटो (म1घ/763) को बनगांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही जेसीबी (से 1 क/733) ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जेसीबी के बकेट (दांत) से ऑटो के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में नेपाल के कास्की पोखरा निवासी बीना रीजाल (35), बैतड़ी नेपाल निवासी कृष्ण बोहरा (28) और भारतीय नागरिक तील प्रसाद (58) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गड्डा चौकी नेपाल निवासी प्रेम थापा (32) ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। हादसे में मारा गया भारतीय नागरिक कहां का रहने वाला था, यह पता नहीं चल सका है। नेपाल के जिला प्रहरी कार्यालय के डीएसपी ज्ञान बहादुर बिष्ट ने बताया कि जेसीबी को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बनबसा पुलिस के सहयोग से भारतीय नागरिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed