फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जिले की अंडर 16 क्रिकेट टीम के चयन की कवायद शुरू

जिले की अंडर 16 क्रिकेट टीम के चयन की कवायद शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
जिले की अंडर 16 क्रिकेट टीम के चयन की कवायद शुरू
टनकपुर (चंपावत)। उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर 16 पुरुष क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम के चयन की कवायद शुरू कर दी है। 15 जून को टनकपुर के स्टेडियम मैदान में खिलाड़ियों का ट्रायल्स होगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत ने बताया कि खिलाड़ियों के ट्रायल सुबह नौ बजे से शुरू होंगे।
विज्ञापन

एक सितंबर 2003 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी ही ट्रायल में प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके लिए जन्म प्रमाण संबंध दस्तावेज की सत्यापित छाया प्रति लानी होगी। इसके अलावा एक फोटो, राज्य का निवासी होने का प्रमाण पत्र देना होगा। खिलाड़ियों को ड्रेस कोड में आना होगा। राज्य चैंपियनशिप मुकाबले इसी माह देहरादून में शुरू होंगे।
विज्ञापन

इससे पहले जिले की चयनित टीम को पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर जिले की टीम से अंतर जनपदीय मुकाबले खेलने होंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल में प्रतिभाग के लिए पंजीकरण शुल्क तीन सौ रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव हरि सिंह मेहर, क्रिकेट कोच दीपक सेठी और संजय सिंह चौहान ने बताया कि खिलाड़ियों के ट्रायल्स की सभी तैयारियों पूरी कर ली गई है। उन्होंने ट्रायल में प्रतिभाग के इच्छुक खिलाड़ियों से 15 जून से पहले पंजीकरण कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed