{"_id":"5cf80c4fbdec22076402a09a","slug":"155975994616-champawat-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के एई का तबादला फिर रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के एई का तबादला फिर रुका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। सिंचाई विभाग के एई आरके यादव का तबादला एक बार फिर रुक गया है, जबकि 15 साल से एक ही स्थान पर जमे रहने के बाद उनका तबादला नैनीताल जिले में कर दिया गया था लेकिन उनके तबादले का पुराना आदेश ही निरस्त हो गया है।
गौरतलब है कि अपनी 15 साल की नौकरी में उन्होंने टनकपुर क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा और अन्य विकास कार्यों को अंजाम तक पहुंचाकर नेताओं और ठेकेदारों की खूब वाहवाही लूटी। एक ही शहर में नौकरी के चलते करीब दो साल पहले उनका तबादला लोहाघाट कर दिया गया था। उनके स्थान पर हल्द्वानी से आए दीप चंद्र कांडपाल ने टनकपुर में एई का पदभार भी ग्रहण कर लिया था लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें फिर टनकपुर में अटैच कर दिया गया। करीब एक साल पहले यादव का तबादला ज्योलीकोट के पीएमजीएसवाई खंड में हो गया था लेकिन विभागीय अधिकारी राजनीतिक दबाव में उन्हें रिलीव नहीं कर पाए। बीते सोमवार को ईई सुरेश चंद्र रावत ने एई यादव को ज्योलीकोट के लिए रिलीव करने की बात कही थी। लेकिन अब उनका उनका तबादला आदेश निरस्त हो गया है।
कोट
एई आरके यादव को ज्योलीकोट रिलीव करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच, मुझे पता चला कि उनका पुराना तबादला निरस्त हो गया है। अब तबादले की नई सूची जारी होगी तो एई को रिलीव कर दिया जाएगा।- सुरेश चंद्र रावत, ईई सिंचाई विभाग, चंपावत।