{"_id":"5cf80c4cbdec2207382fbe03","slug":"155975994314-champawat-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट अस्पताल में विधायक का औचक मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट अस्पताल में विधायक का औचक मुआयना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में मात्र दो डॉक्टर मौजूद मिले। ज्यादातर डॉक्टरों के अस्पताल में न मिलने पर विधायक ने नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए जरूरत पड़ने पर लोगों के साथ मिलकर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल बुधवार को करीब 11.15 बजे अचानक अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में रोगियों की तो भीड़ थी, मगर इलाज के लिए मात्र दो डॉक्टर थे। चिकित्साधीक्षक डॉ.मंजीत सिंह और डॉ.रवींद्र बोहरा को मरीजों का उपचार कर रहे थे। उपस्थिति पंजिका देखने के बाद उन्होंने सीएमओ को फोन लगाकर खूब लताड़ लगाई। विधायक ने कहा कि सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी ने सीएचसी लोहाघाट में 12 डॉक्टर की नियुक्ति की बात कही थी, लेकिन यहां पर केवल दो डॉक्टर काम कर रहे हैं। उन्होंने अस्पताल में फैली गंदगी पर भी नाराजगी जताई। दो दिन के भीतर अस्पताल की व्यवस्थाएं ठीक नहीं करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। चिकित्साधीक्षक डॉ.मंजीत सिंह ने बताया कि कई नए डॉक्टर ज्वाइनिंग के बाद से अवकाश में है।