{"_id":"5cf4126bbdec220717716fc2","slug":"155949936814-champawat-news135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए नहीं होगी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए नहीं होगी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश के लिए इस बार प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन हाईस्कूल की मेरिट के अनुसार चयन किया जाएगा।
आईटीआई में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में प्रतिवर्ष गिरावट आ रही है। चंपावत मुख्यालय कॉलेज में पिछले वर्ष 10-12 छात्र-छात्राओं ने ही प्रवेश लिया है। आईटीआई कॉलेज में 2019-20 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। आईटीआई में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज में अपना आवेदन जमा करना होगा।
कॉलेज से आवेदन को देहरादून भेजा जाएगा जहां से छात्र-छात्राओं का मेरिट के अनुसार चयन किया जाएगा। उसके बाद ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। फिलहाल किराये के भवन में चल रहे चंपावत के आईटीआई में इस वक्त दो ट्रेड ही संचालित हैं। वैसे जिले में चंपावत के अलावा टनकपुर, खेतीखान, भिंगराड़ा, मंच, दिगालीचौड़, मडलक, बाराकोट आईटीआई हैं।
विज्ञापन
आईटीआई में प्रवेश के लिए इस बार प्रवेश परीक्षा खत्म कर दी है। आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की हाईस्कूल के आधार पर मेरिट तैयार होगी। देहरादून से छात्र-छात्राओं को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। आवेदन अगले सप्ताह से जमा किए जाएंगे।
राजेंद्र सिंह, प्रभारी, आईटीआई, चंपावत।