{"_id":"5cf2c286bdec220748580068","slug":"15594134283-champawat-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेनू, रेखा और पार्वती उत्कृष्ट प्रशिक्षणार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेनू, रेखा और पार्वती उत्कृष्ट प्रशिक्षणार्थी
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड़ में दस दिनी डेरी फार्मिंग और वर्मी कंपोस्ट निर्माण प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को फोर्ती स्थित मानस डेयरी का भ्रमण कराकर पशुपालन के तौर-तरीके बताए गए। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियो में रेनू बोहरा, रेखा देवी और पार्वती उत्कृष्ट प्रशिक्षणार्थी चुनी गईं।
आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिलकोटी ने महिलाओं को डेयरी व्यवसाय को स्वरोजगार का रूप देकर इस क्षेत्र की पहचान बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि दुधारू गायों की खरीद के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत बैंकों और सहकारी समिति से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान गिरीश चंद्र चिलकोटी ने डेयरी, आरएस नेगी ने पशुपालन और वर्मी कंपोस्ट की जानकारी दी।
क्षेत्र के सफल उद्यमी प्रदीप शर्मा ने डेयरी व्यवसाय से जुड़ी जानकारी और अनुभव साझा किए। उन्होंने उत्पादन और विपणन में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। फोर्ती में मानस डेयरी के संचालक और पूर्व विधायक केसी पुनेठा ने महिलाओं को पशुपालन के तौर-तरीकों, रखरखाव और उन्हें दिए जाने वाले चारे की जानकारी दी। वहां आरसेटी के फैकल्टी प्रशिक्षण समन्वयक प्रकाश जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश अधिकारी, राष्ट्रीय आजीविका मिशन की सीआरपी देवकी अधिकारी आदि थे।