{"_id":"6882735d6414f210d80ec008","slug":"155-got-admission-in-ba-first-year-in-tanakpur-degree-college-champawat-news-c-229-1-shld1007-127033-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर डिग्री काॅलेज में बीए प्रथम वर्ष में 155 को प्रवेश मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर डिग्री काॅलेज में बीए प्रथम वर्ष में 155 को प्रवेश मिला
Thu, 24 Jul 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लेते विद्यार्थी और प्रक्रिया पूरी कराते गुरुज
चंपावत/टनकपुर/बनबसा। जिले के एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कैंपस और कॉलेजों में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। चंपावत कैंपस के प्रवेश प्रभारी डॉ. अमित कश्यप ने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर में 260 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। वाणिज्य में 20 और बीएससी संकाय में 25 ने प्रवेश लिया है। टनकपुर डिग्री काॅलेज में प्रवेश प्रक्रिया बृहस्पतिवार को भी जारी रही। बीए प्रथम वर्ष में 306 सीटों के मुकाबले 155, पीसीएम में 66 में 17, जेडबीसी में 66 में 23 विद्यार्थियों को प्रवेश दे दिया है। बीकॉम प्रथम वर्ष में देर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें कुल 176 सीट पर 30 को प्रवेश मिल चुका है। प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी ने सभी छात्र-छात्राओं से समय से प्रवेश लेने की अपील की है। बनबसा कॉलेज के प्रवेश प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि 50 बच्चों ने पंजीकरण कराया था। 20 बच्चों ने वर्तमान तक बीए में प्रवेश ले लिया है। संवाद
विज्ञापन